प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के दुखद विमान हादसे के बाद घायलों से मुलाकात की

June 13th, 02:14 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद का दौरा किया और दुखद विमान दुर्घटना के बाद घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिनमें एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति भी शामिल थे, और उन्हें देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शीर्ष अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद हवाई हादसे में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की

June 13th, 10:53 am

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में हुए दुखद हवाई हादसे में कई लोगों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और आपदा के बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, त्वरित और प्रभावी सहायता का आश्वासन दिया

June 12th, 04:15 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख और सदमा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने पूरे देश को स्तब्ध और दुखी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी इतनी हृदय विदारक है कि इसे शब्दों में व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता।