कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2A (कोतेश्वर रोड से एयरपोर्ट कॉरिडोर) को मंजूरी दी
June 10th, 01:59 pm
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2A को मंजूरी दे दी है। यह 6.032 किलोमीटर लंबा रूट है जिसमें 5 स्टेशन होंगे और यह शहर के मुख्य इलाकों को अहमदाबाद एयरपोर्ट से जोड़ेगा। ₹2,169 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 77.63 किलोमीटर का हो जाएगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यातायात जाम और प्रदूषण में कमी आएगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा निर्माण और संचालन दोनों चरणों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के अंतर्गत जीआईएफटी सिटी से शाहपुर तक वर्तमान उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दे दी है
February 24th, 03:33 pm
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) के मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को GIFT सिटी से शाहपुर तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस स्वीकृत विस्तार की लंबाई 3.33 किलोमीटर होगी और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना को लगभग चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया
September 16th, 02:42 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सवारी की और नई मेट्रो लाइन पर यात्रा करने वाले युवाओं से बातचीत की।