पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया
July 26th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस, 'कैच द रेन' अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता, साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से 'MyGov' के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
July 18th, 07:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे
July 03rd, 11:25 am
पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। राजस्थान में वे जोधपुर से मॉडिफाइड UDAN स्कीम की शुरुआत करेंगे और बालोतरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद गुजरात के साणंद में, वे CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी।समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2A (कोतेश्वर रोड से एयरपोर्ट कॉरिडोर) को मंजूरी दी
June 10th, 01:59 pm
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2A को मंजूरी दे दी है। यह 6.032 किलोमीटर लंबा रूट है जिसमें 5 स्टेशन होंगे और यह शहर के मुख्य इलाकों को अहमदाबाद एयरपोर्ट से जोड़ेगा। ₹2,169 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 77.63 किलोमीटर का हो जाएगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यातायात जाम और प्रदूषण में कमी आएगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा निर्माण और संचालन दोनों चरणों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।योग कम खर्च में स्वस्थ जीवनशैली का सबसे अच्छा माध्यम है: अहमदाबाद में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में पीएम मोदी
June 04th, 06:41 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
June 04th, 06:40 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।कैबिनेट ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को कवर करने वाले एक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में होगी करीब 134 किमी की वृद्धि
May 13th, 03:34 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने गुजरात में ₹20,667 करोड़ की अनुमानित लागत वाले अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना का उद्देश्य अहमदाबाद, धोलेरा SIR, आगामी धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यह परियोजना राज्यभर में आवाजाही, लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे
March 30th, 11:05 am
पीएम मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वाव-थराड का भी दौरा करेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के अंतर्गत जीआईएफटी सिटी से शाहपुर तक वर्तमान उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दे दी है
February 24th, 03:33 pm
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) के मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को GIFT सिटी से शाहपुर तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस स्वीकृत विस्तार की लंबाई 3.33 किलोमीटर होगी और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना को लगभग चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया
January 12th, 02:42 pm
पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित रंगारंग और भव्य अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदर्शित पतंगों पर ऑपरेशन सिंदूर, भगवान हनुमान, तिरंगा सहित कई आकर्षक चित्र उकेरे गए थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि चांसलर मर्ज ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया।हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी
January 12th, 01:35 pm
भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी
January 12th, 12:49 pm
पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मुलाकात करेंगे
January 09th, 12:05 pm
12 जनवरी को अहमदाबाद में पीएम नरेन्द्र मोदी जर्मनी के फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे, जर्मनी के चांसलर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर है। दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की समीक्षा के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।प्रधानमंत्री 10 से 12 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे
January 09th, 12:02 pm
पीएम मोदी 10 से 12 जनवरी, 2026 तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे, राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस, अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करेंगे और अहमदाबाद तथा गांधीनगर में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भावना का उत्सव बताया
January 02nd, 03:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को साथ लाने में अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की उल्लेखनीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम को सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता है।आज सांसद खेल महोत्सव एक जन आंदोलन बन चुका है: पीएम मोदी
December 25th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सांसद खेल महोत्सव’ को संबोधित किया और देश भर के युवा एथलीटों से बातचीत की। इस पहल को जन-आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लोगों की भागीदारी, भारत में बढ़ती खेल संस्कृति को दिखाती है।हमारे देश के हर गांव और कस्बे में प्रतिभा की भरमार है: पीएम मोदी
December 25th, 11:10 am
सांसद खेल महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने देशभर के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी जीवन यात्रा, आकांक्षाओं और अनुभवों को सुना। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ग्राउंड लेवल पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारत में मजबूत खेल इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।