आदमपुर हवाई अड्डे का नया नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि: पीएम मोदी

February 01st, 06:21 pm

पीएम मोदी ने कहा कि आज संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा रखा जाना बड़े सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है और समानता, करुणा व सेवा का उनका संदेश आज भी हम सभी को गहराई से प्रेरित करता है।

ऑपरेशन सिंदूर, बीते दशक में भारत की सेना के सशक्तिकरण का साक्षात प्रमाण है: लोकसभा में पीएम मोदी

July 29th, 05:32 pm

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई का जोरदार बचाव किया। उन्होंने काँग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए, उस पर सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत को दुनिया भर से समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमारे सैनिकों की बहादुरी के साथ खड़ी नहीं हो सकी।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित किया

July 29th, 05:00 pm

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई का जोरदार बचाव किया। उन्होंने काँग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए, उस पर सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत को दुनिया भर से समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमारे सैनिकों की बहादुरी के साथ खड़ी नहीं हो सकी।

आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है, भारत की ओर नज़र उठाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही: आदमपुर एयरबेस पर पीएम

May 13th, 03:45 pm

पीएम मोदी ने आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘भारत माता की जय’ सिर्फ एक उद्घोष नहीं है, बल्कि देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उद्घोष, देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है।

पीएम मोदी ने बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से बातचीत की

May 13th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘भारत माता की जय’ सिर्फ एक उद्घोष नहीं है, बल्कि देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उद्घोष, देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है।

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले

May 13th, 01:04 pm

पीएम मोदी 13 मई 2025 को, वायुसेना के बहादुर योद्धाओं और सैनिकों से मिलने एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर पहुंचे। उन्होंने इसे एक विशेष अनुभव बताया और उनके साहस, संकल्प और निर्भीकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत, सशस्त्र बलों की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा।