भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।आज जॉर्डन के हर बिजनेस, हर इन्वेस्टर के लिए भी भारत में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं: भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
December 16th, 12:24 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया
December 16th, 12:23 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।जॉइंट स्टेटमेंट: भारत और ब्राजील - बड़े लक्ष्यों वाले दो महान देश
July 09th, 05:55 am
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने ब्राजील का राजकीय दौरा किया। दोनों नेताओं ने अगले दशक में पाँच प्रायॉरिटी पिलर्स; डिफेंस & सिक्योरिटी, फूड & न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन & क्लाइमेट चेंज, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन & इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्ट्रैटेजिक एरियाज में इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।प्रोग्रेस में पार्टनर्स हैं भारत और अफ्रीकन यूनियन: अंगोला के राष्ट्रपति के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी
May 03rd, 01:00 pm
पीएम मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंसू ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर प्रकाश डाला गया। पीएम मोदी ने अंगोला को भारत के ग्लोबल इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ खड़े होने के लिए हम अंगोला को धन्यवाद देते हैं।डेमोक्रेटिक वैल्यूज, स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी और रूल-बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर में साझा विश्वास भारत और यूरोपियन यूनियन को एकजुट करता है
February 28th, 01:50 pm
यूरोपियन कमीशन की प्रेजिडेंट के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान अपने वक्तव्य में, पीएम मोदी ने विश्वास आधारित भारत-यूरोपियन यूनियन संबंधों, सिक्योरिटी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ग्रीन ग्रोथ में सहयोग के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव में शामिल होने के यूरोपियन यूनियन के कदम का स्वागत किया और ग्लोबल कॉमर्स में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमिका पर प्रकाश डाला।दुनिया की एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा भारत: मुंबई में तीन नौसैनिक युद्धपोतों के जलावतरण पर पीएम
January 15th, 11:08 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया
January 15th, 10:30 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।भारत ब्रिक्स के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: पीएम मोदी
October 23rd, 05:22 pm
पीएम मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ब्रिक्स की विस्तारित भूमिका पर प्रकाश डाला, जो अब दुनिया की 40% आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 30% का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आर्थिक सहयोग, सतत विकास और जलवायु कार्रवाई में ब्रिक्स की उपलब्धियों पर जोर दिया, साथ ही यूपीआई जैसी पहलों के माध्यम से वित्तीय एकीकरण को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया, नए सदस्यों का स्वागत किया और ब्राजील की आगामी अध्यक्षता को समर्थन दिया।जॉइंट फैक्ट शीट: अमेरिका और भारत व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार जारी रखेंगे
September 22nd, 12:00 pm
राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की, जिसमें अभूतपूर्व स्तर के विश्वास और सहयोग पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवाधिकार जैसे साझा मूल्यों पर जोर दिया, साथ ही रक्षा सहयोग में प्रगति की सराहना की। राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-20 में भारत की भूमिका और यूक्रेन में मानवीय प्रयासों सहित वैश्विक नेतृत्व की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और सुरक्षित, समृद्ध एवं समावेशी भविष्य के निर्माण में अमेरिका-भारत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।इंटरनेशनल सोलर फेस्टिवल हमें एक बेहतर ग्रह बनाने में मदद करेगा: पीएम मोदी
September 05th, 11:00 am
फर्स्ट इंटरनेशनल सोलर फेस्टिवल के अवसर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भारत की ग्रोथ को एक स्पष्ट विजन का परिणाम बताया। प्रधानमंत्री ने अल्प समयावधि में ही इंटरनेशनल सोलर अलायंस द्वारा की गई प्रगति को रेखांकित किया और ग्रीन फ्यूचर के लिए दुनिया के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एमपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता के रूप में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के मद्देनजर एमपॉक्स की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
August 18th, 07:42 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एमपॉक्स की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सेवाओं का शुभारंभ ग्लोबल साउथ सहयोग की सफलता का प्रतीक: पीएम मोदी
February 12th, 01:30 pm
पीएम मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं और मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस आयोजन की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए पीएम ने कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र में तीन मित्र देश, अपने ऐतिहासिक संबंधों को आज आधुनिक डिजिटल रूप से जोड़ रहे हैं और यह हमारे लोगों के विकास के लिए हमारे कमिटमेंट का प्रमाण है।प्रधानमंत्री ने श्रीलंका और मॉरीशस में UPI, RuPay कार्ड सेवाओं के शुभारंभ में भाग लिया
February 12th, 01:00 pm
पीएम मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं और मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस आयोजन की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए पीएम ने कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र में तीन मित्र देश, अपने ऐतिहासिक संबंधों को आज आधुनिक डिजिटल रूप से जोड़ रहे हैं और यह हमारे लोगों के विकास के लिए हमारे कमिटमेंट का प्रमाण है।G20 के महत्वपूर्ण मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज उठाने पर भारत को गर्व: पीएम मोदी
November 17th, 05:41 pm
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के समापन सत्र को संबोधित किया। एक साल के भीतर दो ग्लोबल साउथ समिट के निहितार्थ पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह वैश्विक मामलों में ग्लोबल साउथ की बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी को इंगित करता है। पीएम ने G20 में ग्लोबल साउथ की आवाज उठाने के लिए भारत को मिले अवसर पर गर्व व्यक्त किया।तंजानिया अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा और करीबी डेवलपमेंट पार्टनर : पीएम मोदी
October 09th, 12:00 pm
पीएम मोदी और तंजानिया की राष्ट्रपति हसन की उपस्थिति में दिल्ली में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,आज का दिन भारत और तंज़ानिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज हम अपनी सदियों पुरानी मित्रता को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सूत्र में बाांध रहे हैं। आज की बैठक में हमने इस भावी रणनीतिक साझेदारी की नींव रखते हुए कई नए इनिशिएटिव की पहचान की। भारत और तंज़ानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए एक दूसरे के महत्वपूर्ण पार्टनर्स हैं।राजस्थान में पिछले 5 वर्षों से चल रहा कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का खेल: पीएम मोदी
May 10th, 02:23 pm
मां अम्बा, अर्बुदा माता और भगवान दत्तात्रेय को प्रणाम करते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित के बजाय यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है। ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है? पीएम मोदी ने 50 साल पहले कांग्रेस की 'गरीबी हटाओ' गारंटी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।पीएम मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में जनसभा को संबोधित किया
May 10th, 02:21 pm
मां अम्बा, अर्बुदा माता और भगवान दत्तात्रेय को प्रणाम करते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित के बजाय यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है। ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है? पीएम मोदी ने 50 साल पहले कांग्रेस की 'गरीबी हटाओ' गारंटी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।न्यू इंडिया इंटेंट, इनोवेशन और इम्प्लीमेंटेशन के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है: DefExpo 2022 में पीएम
October 19th, 10:05 am
पीएम मोदी ने गुजरात के गांधी नगर में महात्मा मंदिर कन्वेन्शन और एक्सबिशन सेंटर में डिफेंस एक्सपो 2022 के उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने विकास और औद्योगिक क्षमता के संबंध में गुजरात की पहचान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, यह डिफेंस एक्सपो इस पहचान को एक नई ऊंचाई दे रहा है। पीएम ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में गुजरात रक्षा उद्योग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।