प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी

July 18th, 01:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

July 18th, 09:54 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पूर्व स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं और इसे राष्ट्र की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक नए आयाम का द्वार खोलता है और नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी

July 02nd, 03:35 pm

भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।

समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

June 28th, 11:30 am

‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।

भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी

May 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया

May 17th, 12:12 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

आज समय की मांग है कि हम “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाएं: वडोदरा में पीएम मोदी

May 11th, 06:15 pm

वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया

May 11th, 06:00 pm

वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।

भारत-फ्रांस संयुक्त बयान

February 18th, 08:10 am

फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।

इनोवेटिव आइडियाज, एनर्जी और संकल्प के साथ, युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है: पीएम मोदी

January 12th, 06:45 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 को संबोधित किया

January 12th, 06:30 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 7 हजार 280 करोड़ रुपये की योजना को स्‍वीकृति दी

November 26th, 04:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 7 हजार 280 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना को स्‍वीकृति दी। इस विशिष्‍ट पहल का उद्देश्य भारत में प्रतिवर्ष 6 हजार मीट्रिक टन एकीकृत रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट-आरईपीएम विनिर्माण क्षमता स्थापित करना है। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारत वैश्विक आरईपीएम बाज़ार में प्रमुख विर्निर्माणकर्ता देश के रूप में स्थापित होगा।

नई सफ्रान सुविधा भारत को वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी: हैदराबाद, तेलंगाना में एसएईएसआई के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी

November 26th, 10:10 am

हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह नया केंद्र भारत को एक वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में उभरने में मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा दक्षिण भारत के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत निवेशकों को एक विकसित भारत की यात्रा में सह-निर्माता और महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में SAESI सुविधा का उद्घाटन किया

November 26th, 10:00 am

हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह नया केंद्र भारत को एक वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में उभरने में मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा दक्षिण भारत के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत निवेशकों को एक विकसित भारत की यात्रा में सह-निर्माता और महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।

प्रधानमंत्री 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

March 28th, 02:15 pm

पीएम मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। नागपुर में वे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, माधव नेत्रालय की नींव रखेंगे और UAV टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। बिलासपुर में वे ₹33,700 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे; जिससे ग्रोथ, कनेक्टिविटी और रीजनल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस यात्रा पर भारत-फ्रांस संयुक्त वक्तव्य

February 12th, 03:22 pm

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा (10-12 फरवरी 2025) ने भारत-फ्रांस साझेदारी को एआई, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर मजबूत किया। प्रमुख उपलब्धियों में भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 की घोषणा, FRIND-X के जरिए रक्षा सहयोग बढ़ाना और UNSC रिफॉर्म के प्रति प्रतिबद्धता शामिल हैं। नेताओं ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर जैसी क्षेत्रीय पहलों पर भी ध्यान केंद्रित किया और मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया

February 12th, 12:25 am

भारत और फ्रांस के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देते हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस में सीईओ फोरम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने स्टेबिलिटी, रिफॉर्म्स और इनोवेशन से भारत के वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की

July 20th, 02:37 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने 'News18 राइजिंग भारत समिट' में भाग लिया

March 20th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 'News18 राइजिंग भारत समिट' में भाग लिया। भारत के बढ़ते क्षेत्रीय और वैश्विक कद पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आतंक का सरगना हो या विकास और शांति की चाहत रखने वाले देश, बीते दशक में सबने 'राइजिंग भारत' का अनुभव किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सुरक्षित राष्ट्र ही, एक विकसित राष्ट्र का आधार होता है। और आज यही भारत की पहचान है, यही 'राइजिंग भारत' है।

स्पेस सेक्टर में बड़ा ग्लोबल कमर्शियल हब बनने जा रहा भारत: पीएम मोदी

February 27th, 12:24 pm

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया और लगभग ₹1800 करोड़ के तीन अहम स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गगनयान मिशन के लिए नामित चार एस्ट्रोनॉट को 'एस्ट्रोनॉट विंग्स' प्रदान किए और उन्हें '140 करोड़ आकांक्षाओं' को स्पेस पर ले जाने वाली चार शक्तियों की संज्ञा दी।