प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे
January 11th, 05:41 pm
पीएम मोदी, 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे और 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग टनल का उद्घाटन करेंगे। यह टनल श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है, जिससे लद्दाख में टूरिज्म और डिफेंस लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री इस प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले श्रमिकों से भी मिलेंगे।लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं; यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत और इसके लोगों की स्पिरिट का प्रमाण है: पीएम मोदी
January 04th, 03:29 pm
पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत के लिए लक्षद्वीप में अगत्ती, बंगारम और कवरत्ती का दौरा किया। 'एक्स' पर अपनी दो दिवसीय यात्रा की झलकियाँ साझा करते हुए, उन्होंने कहा, लक्षद्वीप में हमारा उद्देश्य बेहतर विकास के माध्यम से जीवन स्तर को उठाना है। इसमें भविष्योन्मुखी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवा, तेज इंटरनेट और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना एवं साथ ही वहां की जीवंत स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और उत्सव मनाना भी शामिल है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें यही भावना झलकती है।