परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:46 pm
पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा
September 09th, 07:03 pm
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने, CEPA और BIT के माध्यम से कारोबार में प्रगति तथा न्यूक्लियर एनर्जी, एआई, ग्रीन हाइड्रोजन, एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।