परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:46 pm
पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।पीएम मोदी UAE पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत
May 15th, 01:31 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी UAE के अबू धाबी पहुंच गए हैं। वहां UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
February 19th, 05:45 pm
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि चार साल पहले CEPA पर हस्ताक्षर के बाद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्होंने ऐसे कदमों का स्वागत किया जिनसे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है।मेरे हर कार्य का मानदंड 'नेशन फर्स्ट' है: निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में पीएम मोदी
January 10th, 02:15 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंत्रप्रेन्योर और इन्वेस्टर निखिल कामथ के साथ एक गहन और सार्थक चर्चा की। इस दौरान, भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा, पीएम मोदी के जीवन से जुड़े किस्सों, उनके सामने आई चुनौतियों, सफलताओं और राजनीति के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बातचीत हुई।पीएम मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में आंत्रप्रेन्योर निखिल कामथ से बातचीत की
January 10th, 02:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंत्रप्रेन्योर और इन्वेस्टर निखिल कामथ के साथ एक गहन और सार्थक चर्चा की। इस दौरान, भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा, पीएम मोदी के जीवन से जुड़े किस्सों, उनके सामने आई चुनौतियों, सफलताओं और राजनीति के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बातचीत हुई।संस्थागत सेवा में समाज और देश की बड़ी समस्याओं को हल करने की क्षमता: कार्यकर सुवर्ण महोत्सव में पीएम
December 07th, 05:52 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को बीएपीएस के 50 वर्षों की सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने पांच दशक पहले शुरू हुए सेवा कार्य में स्वयंसेवकों को जोड़ने की पहल की प्रशंसा की और बीएपीएस के कार्यकर्ताओं की लगन को सराहा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया
December 07th, 05:40 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को बीएपीएस के 50 वर्षों की सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने पांच दशक पहले शुरू हुए सेवा कार्य में स्वयंसेवकों को जोड़ने की पहल की प्रशंसा की और बीएपीएस के कार्यकर्ताओं की लगन को सराहा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया
September 09th, 08:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा
September 09th, 07:03 pm
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने, CEPA और BIT के माध्यम से कारोबार में प्रगति तथा न्यूक्लियर एनर्जी, एआई, ग्रीन हाइड्रोजन, एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा का परिणामी ब्यौरा
September 09th, 07:03 pm
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें बराक न्यूक्लियर प्लांट ऑपरेशन के लिए ENEC और NPCIL के बीच MoU; ADNOC और इंडियन ऑयल के बीच लॉन्ग-टर्म LNG सप्लाई डील और ADNOC तथा ISPRL के बीच MoU शामिल है। इसके अलावा, उर्जा भारत और ADNOC ने अबू धाबी ऑनशोर ब्लॉक के लिए एक रियायत समझौता किया। गुजरात और ADQ ने भारत में फूड पार्क्स के डेवलपमेंट के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए।श्री कल्कि धाम का शिलान्यास भारत के सांस्कृतिक नव-जागरण का एक अद्भुत क्षण: पीएम मोदी
February 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कल्कि, कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हम 'विकास भी, विरासत भी' मंत्र को आत्मसात करते हुए, एक ओर तीर्थों का विकास कर रहे हैं तो दूसरी ओर शहरों में हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया
February 19th, 10:49 am
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कल्कि, कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हम 'विकास भी, विरासत भी' मंत्र को आत्मसात करते हुए, एक ओर तीर्थों का विकास कर रहे हैं तो दूसरी ओर शहरों में हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रहे हैं।भगवान स्वामी नारायण का भव्य मंदिर भारत-यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब: अबूधाबी में पीएम मोदी
February 14th, 07:16 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य और दिव्य मंदिर के लोकार्पण से यूनाइटेड अरब अमीरात की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्रधानमंत्री ने नव-निर्मित मंदिर को भारत तथा यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब बताया।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया
February 14th, 06:51 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य और दिव्य मंदिर के लोकार्पण से यूनाइटेड अरब अमीरात की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्रधानमंत्री ने नव-निर्मित मंदिर को भारत तथा यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब बताया।भारत और यूएई मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे: पीएम मोदी
February 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री मोदी यूएई के अबू धाबी पहुंचे
February 13th, 05:47 pm
पीएम मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचे। एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की। इस दौरान पीएम का रस्मी स्वागत भी किया गया तथा उन्होंने भारत-यूएई संबंधों को आगे बढ़ाने पर यूएई के राष्ट्रपति के साथ व्यापक बातचीत की।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की
February 13th, 05:33 pm
पीएम मोदी ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, एनर्जी, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया।प्रधानमंत्री का संयुक्त अरब अमीरात और कतर दौरा (13-15 फरवरी 2024)
February 13th, 10:46 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात और 14-15 फरवरी को कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 2014 के बाद से पीएम मोदी की यूएई की यह सातवीं और कतर की दूसरी यात्रा होगी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान भारत-संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त वक्तव्य
July 15th, 06:31 pm
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी ने अबू धाबी में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि यूएई-भारत संबंधों में सभी मोर्चों पर जबरदस्त प्रगति है। 2022 में इंडिया-यूएई व्यापार बढ़कर 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जिससे UAE, भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया। भारत पहला देश बन गया जिसके साथ UAE ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए।