प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
September 12th, 11:24 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की और साथ ही क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री ने चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी
June 23rd, 08:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के स्वाभाविक साझेदार हैं: इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी
December 17th, 12:25 pm
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।इथियोपिया में प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
December 17th, 12:12 pm
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।द 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' सम्मान उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित है जिन्होंने भारत-इथियोपिया साझेदारी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: पीएम मोदी
December 17th, 09:25 am
इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से निरंतर संपर्क, संवाद और आदान- प्रदान होता रहा है: पीएम मोदी
December 17th, 09:12 am
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ हुई बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक ताकतें हैं और शांति एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत में इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी करने के निर्णय पर भी संतोष व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
December 17th, 12:02 am
इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।प्रधानमंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया
December 16th, 11:52 pm
इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।पीएम मोदी इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
December 16th, 06:21 pm
पीएम मोदी कुछ देर पहले इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और एयरपोर्ट पर उनका रस्मी स्वागत किया गया। पीएम, इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे और संसद के जॉइंट सेशन को भी संबोधित करेंगे।पीएम नरेन्द्र मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा
December 11th, 08:43 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 15 से 18 दिसंबर, 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे। जॉर्डन में, प्रधानमंत्री महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात कर भारत-जॉर्डन संबंधों की समीक्षा करेंगे। इथियोपिया में, प्रधानमंत्री इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ओमान की अपनी यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।प्रधानमंत्री की इथियोपिया गणराज्य के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
August 24th, 11:27 pm
पीएम मोदी ने 15वें ब्रिक्स समिट से इतर जोहान्सबर्ग में इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी, व्यापार और निवेश तथा रक्षा सहयोग सहित प्रमुख क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की। पीएम ने ब्रिक्स में इथियोपिया की सदस्यता पर प्रधानमंत्री अबी अहमद को बधाई दी। प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इथियोपिया को ब्रिक्स परिवार में शामिल करने के लिए भारत के समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और उन्हें चंद्रयान मिशन की सफलता पर बधाई दी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इथियोपिया गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के बीच टेलीफोन पर बातचीत
May 06th, 07:08 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. अबिय अहमद अली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।