प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे
September 16th, 02:49 pm
पीएम मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य, पोषण, फिटनेस और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे महिलाओं, बच्चों और आदिवासी समुदायों के लिए कई अन्य पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। अपने 5F विजन के तहत, वे धार में PM MITRA Park का उद्घाटन करेंगे।लोगों की उम्मीदें पूरी कर रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी: पीएम
December 27th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक पहुँचने का है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है। यात्रा की सफलता पर प्रकाश डालते हुए पीएम ने कहा कि इसके शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है तथा यात्रा के दौरान 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की
December 27th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक पहुँचने का है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है। यात्रा की सफलता पर प्रकाश डालते हुए पीएम ने कहा कि इसके शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है तथा यात्रा के दौरान 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।