दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाले चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
August 19th, 03:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों को कवर करने वाले 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पीएम मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे, साथ ही देशभर के कई प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार करेंगे।140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।भारत ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।जीवन में अपनी जिज्ञासा को हमेशा जीवित रखें: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी
August 08th, 11:15 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
August 08th, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
August 07th, 11:14 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दिन देश अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाता है। उन्होंने देश के बुनकरों तथा कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पीढ़ियों से वे अपनी शिल्पकारी के माध्यम से भारत की शाश्वत परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध करते आए हैं।पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएं, भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को विश्वभर में दें नई पहचान
August 06th, 10:28 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि वे भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को गर्व के साथ प्रदर्शित करें। साथ ही, अपने पसंदीदा हथकरघा लुक्स में तस्वीरें या #GRWM वीडियो सोशल मीडिया पर #NationalHandloomDay हैशटैग के साथ साझा करें।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।कैबिनेट ने ₹84,084 करोड़ के बजट के साथ 'समुद्र मंथन' (नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम) को मंजूरी दी
July 31st, 04:17 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने FY 2030-31 तक क्रियान्वयन के लिए ₹84,084 करोड़ के स्वीकृत बजट के साथ 'समुद्र मंथन' - 'नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम' को मंजूरी दी है। इस स्कीम से एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन वैल्यू चेन में महत्वपूर्ण निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इंडस्ट्री, इनोवेशन और इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म अवसर पैदा होंगे।कैबिनेट ने ₹5,070 करोड़ के बजट के साथ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी
July 31st, 04:11 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 5,070 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत एनर्जी स्टोरेज सुविधा के साथ 5,000 MW क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स को विकसित किया जाएगा। यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी, बिजली ग्रिड को मजबूत करेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया
July 26th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस, 'कैच द रेन' अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता, साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से 'MyGov' के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी
July 24th, 04:05 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी–गुंटकल सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1,264 करोड़ रुपये है। यह प्रोजेक्ट 'पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' के तहत तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करना, लॉजिस्टिक्स को अधिक कुशल बनाना और लोगों, वस्तुओं तथा सेवाओं की आवाजाही को तेज और सुगम बनाना है।संसद का सुचारु संचालन और देश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प समय की जरूरत: पीएम मोदी
July 20th, 10:30 am
संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।संसद के मानसून सत्र 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी का संबोधन
July 20th, 10:00 am
संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए यूरिया-2026 (एनआईपीयू-2026) के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति को मंजूरी दी
July 15th, 04:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज आत्मनिर्भर भारत के लिए यूरिया-2026 (एनआईपीयू -2026) के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।ओडिशा और झारखंड के चार जिलों में दो मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी, 145 किमी बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क
July 15th, 04:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने आज 3,907 करोड़ रुपये के दो रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। ये प्रोजेक्ट्स ओडिशा और झारखंड राज्यों के चार जिलों को कवर करेंगे। न्यू इंडिया के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप, इन प्रोजेक्ट का मकसद इस क्षेत्र के लोगों को 'आत्मनिर्भर' बनाना और लोगों, वस्तुओं व सेवाओं की आवाजाही के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इनसे देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।