प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
September 09th, 05:34 pm
पीएम मोदी ने भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया। उन्होंने 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि, अग्रिम SDRF और PM-किसान राशि की घोषणा की। पीएम ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और PM CARES योजना के तहत अनाथ बच्चों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने घरों, स्कूलों, राजमार्गों, किसानों, जल संचयन और पीड़ितों के लिए राहत को कवर करने वाले एक multi-dimensional recovery plan का भी आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
September 09th, 03:01 pm
पीएम मोदी ने बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने SDRF और पीएम-किसान निधि की अग्रिम राशि जारी करने के साथ-साथ 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद के लिए multi-dimensional approach अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि, आवास सहायता, PMNRF रिलीफ, पशुधन किट्स और किसानों के लिए लक्षित सहायता की भी घोषणा की।सतर्क रहना और नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी
February 25th, 11:00 am
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों से बातचीत की। अपने कार्यक्रम में उन्होंने प्रौद्योगिकी से लेकर आपदा प्रबंधन तक, ‘स्वच्छ भारत’ से लेकर 'गोबर-धन’ योजना तक विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने महिला नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने के बारे में बात की और बताया कि कैसे महिलाएं कई क्षेत्रों में ‘न्यू इंडिया’ की नींव को मजबूत बनाने का काम कर रही हैं।