प्रधानमंत्री ने BRICS समिट से इतर संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

September 11th, 09:30 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में BRICS समिट से इतर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मल्टीपोलैरिटी और मल्टीलेटरल संस्थाओं में सुधार के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान ग्लोबल संघर्ष, फ्रीडम ऑफ नेविगेशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिन्यूएबल एनर्जी और ग्लोबल फूड सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने BRICS समिट से इतर ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 11th, 08:33 pm

नई दिल्ली में BRICS समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

आइए BRICS के लक्ष्यों को एक्शन में बदलें और अपनी सामूहिक ताकत से वैश्विक समाधान निकालें: ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी

September 11th, 07:19 pm

BRICS बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, मजबूत हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम और ग्लोबल बिजनेस के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'मेक इन इंडिया', 'इनोवेट विथ इंडिया' और 'स्केल फॉर द वर्ल्ड' का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने BRICS देशों से अपनी सामूहिक ताकत को वैश्विक समाधानों में बदलने और दुनिया को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।