वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बुक का श्री मोदी ने किया विमोचन

बर्ड वॉचर्स टूरिज्म विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

गुजरात का गौरव सिंह है लेकिन केंद्र सरकार इसके संरक्षण,

संवद्र्घन के लिए कोई सहायता नहीं देती

 मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सनत शोधन के फोटो कॉफी बुक का विमोचन करते हुए कहा कि, बर्ड वॉचर्स सबसे उत्तम पर्यटन प्रेमी हैं और गुजरात में पक्षी सृष्टि का अपार वैभव देखते हुए बर्ड वॉचर्स टूरिज्म के विकास की विशाल संभावनाएं हैं। इसे विकसित करने पर राज्य सरकार ने ध्यान केन्द्रीत किया है।

वन्य प्राणी सृष्टि और प्रकृति प्रेमी फोटोग्राफर सनत शोधन ने 15 वर्ष में विश्व भ्रमण कर वन्य प्राणी सृष्टि और प्रकृति के अद्भुत दृश्यों को कैमरे की आंखों से क्लिक किया है। ऐसे चयनित 400 वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ की अंग्रेजी कॉफी बुक च्च्रू4 छ्वशह्वह्म्ठ्ठद्ग4 द्बठ्ठ ह्लश 2द्बद्यस्रज्ज् अत्यंत आधुनिक इको प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से प्रकाशित हुई है।

मुख्यमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि कच्छ में तो अनोखा फ्लेमिंगो सिटी है और सारस पक्षी की संख्या विश्व में जितनी है उसकी 20 प्रतिशत अकेले गुजरात में है। उन्होंने कहा कि सनत शोधन ने सब कुछ छोडक़र फोटोग्राफी का शौक अपनाया है जबकि उन्होंने स्वयं (मुख्यमंत्री ने) एक बार फोटोग्राफी का शौक छोडक़र कार्यभार की दिशा अपनाई है। वन्यप्राणी, पक्षी सृष्टि की फोटोग्राफी कला की विशेषता मुख्यमंत्री ने समझाई। गुजरात में वन्य प्राणी पक्षी सृष्टि के विशेष वैभव विश्व प्रवासियों के लिए अनोखा आकर्षण रखते हैं। इसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गिर के अभयारण्य में वन्य प्राणी सृष्टि की रक्षा के लिए वन विभाग की नारी शक्ति सिर्फ कर्मयोगी के रूप में ही कार्य नहीं करती बल्कि फोटोग्राफी भी करती है

उन्होंने कहा कि सिंह गुजरात का गौरव है और यहां सिंहों की संख्या 411 तक पहुंची है। केन्द्र की वर्तमान सरकार बाघों के संरक्षण के लिए 200 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता देती है। लेकिन गुजरात के सिंहों के लिए एक रुपया भी नहीं देती। श्री मोदी ने सवाल उठाया कि, क्या गुजरात के सिंह कम्यूनल हैं और बाघ सेक्यूलर हैं? भारत सरकार इस प्रकार की मानसिकता से पीडि़त है।

­­

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में पर्यटन की विकास दर निरंतर बढ़ती ही रही है और आज तो भारत की पर्यटन विकास दर से गुजरात की पर्यटन विकास दर ज्यादा है। रणोत्सव में कच्छ का सफेद रेगिस्तान और रात की चांदनी के अद्भुत नजारे को जिन्होंने देखा है, वह इसकी प्रशंसा करते थकते नहीं है। गुजरात के पर्यटन वैभव को विश्व के समक्ष रखने में फोटोग्राफी कला का माध्यम भी काफी प्रेरक और श्रेयस्कर है

यह पुस्तक विमोचन सनत शोधन के वाइल्ड लाइफ क्षेत्र में फोटोग्राफी के 15 वर्ष को जीवंत बनाता है। इस सचित्र पुस्तक में समाविष्ट किये गए फोटोग्राफ्स के लिए उन्होंने विश्व के कई देशों के जंगली इलाकों की यात्रा की है। पुस्तक में सात महत्वपूर्ण प्रकरण हैं, जिनमें 400 से ज्यादा सुंदर और विदेशी जंगली प्राणियों के फोटोग्राफ्स शामिल किये गए हैं।

गुजरात सरकार की ओर से उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ललित कला गौरव पुरस्कार हासिल करने वाले सनत शोधन ने एच.पी. स्प्रिंट टेक्नोलॉजी का आभार जताया। यहां पर आपादुरई ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नामी फोटोग्राफर और फोटोग्राफी में दिलचस्पी लेने वाले कई महानुभाव मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।