Saturday, May 18th 2013
Why Login? | Login with:
 
Trending

गौमाता के रक्षक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन अर्थात जन्माष्टमी

21 Comments
Author: admin
August 9, 2012

गौमाता के रक्षक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन अर्थात जन्माष्टमी

गौमाता के कत्ल को प्रोत्साहन देनेवाली केन्द्र सरकार की गुलाबी क्रांति की नीति का विरोध करने का समय

आ गया है

प्रिय मित्रों,

जन्माष्टमी के अवसर पर मैं आपके परिवार और खास तौर पर बालकों को मेरी शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन अर्थात जन्माष्टमी..मतलब भक्ति और भाव योग की विभावना का पुन: स्मरण करने का दिन। देश के विभिन्न भागों के साथ ही दुनियाभर में जन्माष्टमी का उत्सव अलग- अलग रूप से मनाया जाता है। जन्माष्टमी का नाम पड़ते ही मस्तिष्क में सबसे पहले दही हांडी का चित्र उभर आता है, जब मक्खन से भरी मटकी तोड़ने के लिए युवा उमड़ पड़ते हैं। माखनचोर श्रीकृष्ण को हमेशा गाय के सखा और रखवाले के रूप में याद किया जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण को दुष्टों के संहारक के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कंस के दुष्ट षडयंत्रों से बचकर फिर उसका संहार किया था। महाभारत में वृन्दावन में गाय के साथ खड़े युवा कृष्ण का चित्रण हमें सदैव दिव्य लगता है। महाभारत के युद्ध के समय उन्होंने भगवद् गीता के स्वरूप में हमें जीवन सन्देश दिया। निष्काम कर्मयोग के बोध द्वारा उन्होंने हमें निस्वार्थ सेवा की सीख देकर जीवन जीने की पद्धति सिखाई। भगवान श्रीकृष्ण ने गुजरात की इस पावन भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया यह हमारे लिए गर्व की बात है। द्वारका उनकी राजधानी थी और वह द्वारकाधीश अर्थात् द्वारका के नाथ के रूप में जाने जाते हैं।

हमारे जीवन के हर पहलु में हम भगवान श्रीकृष्ण की मौजूदगी महसूस कर सकते हैं। हम सिर्फ श्रीकृष्ण ही नहीं बल्कि उनके साथ जुड़ी तमाम चीजों को आदर देते हैं। गाय को माता के रूप में पूजने के अनेक कारणों में से महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि भगवान श्रीकृष्ण का नाता गायों के साथ रहा था। गुजरात देश का एकमात्र राज्य है जहां गौवंश की रक्षा के लिए गाय के कत्ल पर प्रतिबन्ध लगाने वाला कानून बनाया गया है। हमने गायों के कत्ल पर प्रतिबन्ध लगाया है सिर्फ इतना ही नहीं, उनको बेहतर उपचार मिल सके इसकी भी ठोस व्यवस्था की है। गाय की महिमा को जानकर ही हमने गायों के लिए खास मोतियाबिन्द के ऑपरेशन करवाने की व्यवस्था की है।

मित्रों, हमारे प्राचीन मूल्यों ने हमें हमारी माता को त्याग देना नहीं सिखाया।

वर्तमान की कांग्रेस शासित युपीए सरकार गायों के कत्ल और गौमांस के निर्यात को प्रोत्साहन देकर गुलाबी क्रांति लाना चाहती है। इस बात से मैं बहुत व्यथित हूं। बालक मां के गर्भ में हो तब से लेकर वह इस धरतीमाता को छोड़कर जाए तब तक जीवनभर गौमाता मनुष्यों को पोषण उपलब्ध करवाती है। ऐसी गौमाता का कत्ल करना हमारी प्राचीन संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ है। दुर्भाग्य से कांग्रेस शासित युपीए सरकार हमारे इन प्राचीन मूल्यों की निरंतर घोर उपेक्षा कर रही है। केन्द्र सरकार भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गौमांस निर्यातक देश बनाना चाहती है। महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे ने गौमाता के संरक्षण के लिए अथक प्रयास किए थे, मगर वर्तमान की इस केन्द्र सरकार ने इन महापुरुषों की सीख को दरकिनार कर दिया हैं। कांग्रेस शासित युपीए सरकार के गौमाता की हत्या को प्रोत्साहन देनेवाले इन प्रयासों से क्या हमें गर्व होगा ?

मित्रों, आज के दिन, मेरा आप से अनुरोध है की आप विचार कीजिये कि क्या हमें, और खास तौर पर प्रोटीन की कमी से पीड़ित बालकों को दूध और दूध से बनी वस्तुएं प्रदान करने वाले गौवंश का कत्ल जारी रहने दिया जाना चाहिए ? देश के भविष्य बालकों को पीने के लिए पर्याप्त दूध मिल नहीं पाता ऐसे में केन्द्र सरकार हमें जीवन का आधार प्रदान करने वाली गायों की हत्या करना चाहती है। मुझे विश्वास है की इस विवेकहीन कृत्य को रोकने के लिए आप यथासम्भव योगदान देंगे।

फिर से एक बार मैं आप को इस शुभ दिवस की बधाई देता हूं और भगवान श्रीकृष्ण के साथ जुड़े गुजरात के द्वारका, डाकोर और शामळाजी जैसे स्थलों पर आने का आमंत्रण देता हूं।

आपका नरेन्द्र मोदी

Gujarat: Leading Cattle Development, Ushering in the White Revolution

 

Khushboo Gujarat Ki Dwarka

 

 

 

Breathe in a bit of Gujarat — Somnath 

 


Add Your Comment

Login To Comment:
  • Badal Nagori October 9, 2012 Sir Gujarat me Information Technology Ka Growth Hona Chahiye and RiverFront Me Resturant, Sports-Club Ho To achchha He. Aap PM Zaroor Banoge. Amaru Gujarat Aapdu Gujarat.

  • Watch Live

    Stay Tuned for Live Events

  • E-Books

    Convenient Action
    Narkesri- Narendra Modi
    Dabadabo Ek Daayakano
    The World Lauds Narendra Modi – Excerpts from TIME, Brookings & The Economist!
    Jyotipoonj
    Samajik Samarasta – Hindi
    Learning From Innovative Primary School Teachers of Gujarat
    Namo Etle Namo
    The Yoga Of Education
    आपातकाल में गुजरात
    Vikas Shilpi- Narendra Modi
    Engaging the World
    Twelfth Five Year Plan – Gujarat: The Growth engine of India
    Samajik Samarasta
    Narendrayan
    Doordrashta Narendra Modi
    आँख आ धन्य छे
    Shree Guruji: Ek Swayamsevak
    Kelave te Kelavani
    Jyotipoonj
    पत्ररुप श्री गुरुजी
    Education is Empowerment
    Education is Empowerment
    केळवे ते केळवणी
    संघर्ष मां गुजरात
    Shree Guruji: Ek Swayamsevak
    प्रेमतीर्थ
    सेतुबंध
    श्री गुरुजीः एक स्वयंसेवक
    Swarnim Gujarat na C.M Narendra Modi
    Images Of Transformation
    Shri Govind Guru
    Tree Cover in Urban Areas of Gujarat
    10 must-reads from the convocation speeches of Shri Narendra Modi
    Compendium of Good Governance: Exploring Innovative Approaches, Recent best practices in Gujarat
  • (English)
  • © Copyright 2011 Narendramodi.in All Rights Reserved. | Disclaimer | Privacy Policy
    Submit

    Have Feedback or Suggestion?

    We appreciate any and all feedback about our site; praise, ideas, suggestions, bug reports you name it! Your feedback will help us do better.

    characters available

    Powered By Indic IME