मुख्यमंत्री सूरत में सूरत महानगरपालिका का विकास उत्सव

1240 करोड़ के 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 44 करोड़ के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण

राजग्रीन हाईटेक एम्यूजमेंट पार्क का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन विकास किसे कहते हैं यह गुजरात ने साबित कर दिखाया : मुख्यमंत्री

सूरत मेट्रो टे्रन प्रोजेक्ट मंजूर

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सूरत महानगर के आधुनिक विकास की गति को तेज बनाने वाले 1240 करोड़ रुपये के 17 प्रोजेक्टों का भूमिपूजन किया साथ ही 44.06 करोड़ रुपये के खर्च से तैयार पांच प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया। इसके अलावा राजग्रीन ग्रूप और महानगरपालिका की संयुक्त भागीदारी से आकार लेने वाले हाईटेक एम्यूजमेंट पार्क का भी उन्होंने भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकास किसे कहते हैं यह गुजरात ने गत एक दशक में साबित कर दिखाया है। उन्होंने गुजरात के 1600 किलोमीटर लंबे समुद्री तट पर विकास के विशाल अवसरों का अधिकतम फायदा उठाने का युवा उद्यमियों से आह्वान किया।

2001 से 2012 के गुजरात के विकास की तुलना के लिए जनता को प्रेरित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दस वर्ष पहले गुजरात सरकार का बजट 6000 करोड़ था जबकि आज बजट का कद बढक़र एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है।

हिन्दुस्तान के पहले मानवरहित स्वचालित जहाज आज भावनगर में स्थानीय उद्योग साहसिक युवाओं ने बनाया है, जिसे इटली भेजा गया है। इसका गर्व के साथ उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार विकास की ऊंचाई के नये सपनों के साथ उन्हें साकार करने को तत्पर युवा उद्यमशीलों को भरपूर प्रोत्साहन दे रही है।

उन्होंने कहा कि दस वर्षों में तो सिर्फ विकास के गड्ढों को ही इस सरकार ने भरा है। लेकिन भविष्य का गुजरात नौजवानों की शक्ति का विश्व को दर्शन कराएगा।

गुजरात सरकार द्वारा धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रिजन (एसआईआर) के रूप में निर्माणाधीन परियोजना की विशेषता की रूपरेखा पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिल्ली शहर जितना धोलेरा एसआईआर का नया शहर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एम्यूजमेंट पार्क जैसे मनोरंजन के सामूहिक आयाम पर्यटन क्षेत्र के विकास में प्रेरक साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि सूरत शहर के लिए मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट मंजूर करने का निर्णय गुजरात सरकार ने ले लिया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chandrababu Naidu writes: 12 years on, leadership that endured, India that emerged

Media Coverage

Chandrababu Naidu writes: 12 years on, leadership that endured, India that emerged
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और सबसे पहले राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

श्री मोदी ने कहा कि अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनिया भर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

#सेवाके12साल