The world is recognizing the power of India because of the hard work done by you: PM addresses the Indian diaspora at SAP Centre

September 27th, 07:55 pm

PM Narendra Modi interacts with Indian Community in San Jose, California #ModiAtSAPCenter

PM Narendra Modi pays tribute to Shaheed Bhagat Singh during his speech #ModiAtSAPCenter

A new image of India has emerged across the world. Old thoughts about India are going away: PM #ModiAtSAPCenter

Your fingers created magic on keyboard & computer. This gave India a new identity. Your skill & commitment is wonderful: PM #ModiInUSA

&ldquoBrain-Gain, not Brain-Drain.&rdquo India is Bahuratna Vasundhara there will be many brains there: PM #ModiAtSAPCenter

It is being believed that 21st Century is Asian Century: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

Am working round the clock for welfare of 125 crore Indians: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

The world today is looking at India with a new hope & confidence, says Prime Minister #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

I have faith in the nation because India is youthful. What can a country with 800 million youth not achieve? PM #ModiAtSAPCenter

Terror and global warming are two pressing issues the world faces today. We need to mitigate these menaces: PM #ModiAtSAPCenter

India is now the fastest growing economy of the world: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

E-governance is effective governance, easy governance & most economical governance: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

From Upanishads we have moved to upgraha. India succeeded in its Mars Mission in the very first attempt: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

PM explains the JAM concept. J=Jan Dhan financial inclusion program, A=Aadhar unique identity card M=Mobile Governance #ModiInUSA

Terrorism is terrorism. It&rsquos neither good nor bad: PM #ModiAtSAPCenter #ModiInUSA

If it has taken the UN 15 years to define terrorism, how long will it take to fight terrorism? Asks PM #ModiAtSAPCenter

Good Evening California,

आप लोगों का उत्&zwjसाह देखते ही बनता है। आज 27 सितंबर है और भारत में आज 28 सितंबर है। 28 सितंबर भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जन्&zwjम जयंती है। भारत मां के लाडले वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। मैं कहूंगा वीर भगत सिंह, आप सब लोग दोनों हाथ ऊपर करके बोलेंगे --- अमर रहें, अमर रहें।

वीर भगत सिंह... (अमर रहें, अमर रहें!)

वीर भगत सिंह.. (अमर रहें, अमर रहें!)

वीर भगत सिंह.. (अमर रहें, अमर रहें!)

मैं दो दिन से आपके इस क्षेत्र में भ्रमण कर रहा हूं। बहुत लोगां से मिलने का मुझे मौका मिला। गत वर्ष September में यू.एन. समिट के लिए मैं आया था। गत वर्ष 28 September को मुझे Madison Square पर देशवासियों से दर्शन करने का मौका मिला था। आज California में एक के बाद आप सबके दर्शन करने का मुझे सौभाग्&zwjय मिला है। मैं आज यहां करीब-करीब 25 साल के बाद आया हूं। बहुत कुछ बदला हुआ नजर आता है। बहुत नए चेहरे नजर आए हैं। एक प्रकार से हिंदुस्&zwjतान की vibrant छवि मैं California में अनुभव कर रहा हूं। यहां जिसे भी मिला उसके चेहरे पर चमक है, आंखों में सपने हैं, और कुछ कर दिखाने के संकल्&zwjप के साथ जुड़े हुए यहां लोग मुझे नजर आ रह है। और सबसे बड़ी बात, यहां के नागरिक भारतीय समुदाय के प्रति इतना गौरव अनुभव करते हैं, इतना आदर अनुभव करते हैं - मैं इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूं, आपका अभिनंदन करता हूं।

आज पूरे विश्&zwjव में भारत की जो एक नई पहचान बनी है, भारत की जो एक नई छवि बनी है। भारत के संबंध में जो पुरानी सोच थी, वो बदलने के लिए दुनिया को मजबूर होना पड़ा है उसका कारण आपकी उंगलियों की कमाल है। आपने computer के keyboard पर उंगलियां घुमा-घुमा करके दुनिया को हिंदुस्तान की एक नई पहचान करा दी है। आपका यह सामर्थ्&zwjय, आपका यह commitment, आपके innovations, आप यहां बैठे-बैठे सारे दुनिया को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। और जो बदलने से इंकार करेगा, जो बदलना नहीं है यह तय करके बैठेगा, वो 21वीं शताब्&zwjदी में irrelevant होने वाला है।

और जब मेरे देशवासी, मेरे देश के नौजवान, विदेश की धरती पर रह करके सारी दुनिया को एक नई दिशा में ले जाते हो, तो मेरे जैसे एक इंसान को कितना आनंद होता होगा, कितनी खुशी होती होगी। और इसलिए भारत को गौरव दिलाने में भारत का सम्&zwjमान बढ़ाने में, पूरे विश्&zwjव को भारत को नए सिरे से देखने में मजबूर करने के लिए - आप सबने जो पुरुषार्थ किया है उसे मैं लाख-लाख अभिनंदन करता हूं, बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

कभी-कभी हमारे देश में ये बातें सुनाई देती थीं, भारत में चर्चा भी होती थी, &ldquoकुछ करो यार ये Brain-Drain रुकना चाहिए, Brain-Drain रुकना चाहिए।&ldquo अरे मां भारती तो बहु रत्&zwjना वसुंधरा है। वहां तो एक से बढ़कर एक, एक से बढ़कर एक brain की फसल होती रहने वाली है। ये brain-drain, brain-gain भी बन सकता है ये क्&zwjया किसी ने भी सोचा था? और इसलिए इस सारी घटना इस को देखने का मेरा नजरिया अलग है। कभी जो लगता था ये brain-drain है, मुझे लगता है ये brain deposit हो रहा है। और ये जो deposit हुआ brain है वो मौके तलाश में है। जिस दिन मौके पर मौका मिलेगा, ब्&zwjयाज समेत ये brain मां भारती के काम आएगा। आएगा कि नहीं आएगा... (हाँ!)

आएगा कि नहीं आएगा... (हाँ!)

पक्&zwjका आएगा?... (हाँ !)

और इसलिए ये brain-drain नहीं है, ये तो deposit है। ये बहुमूल्&zwjय deposit है। अब मेरे देशवासियों मैं कहता हूं, अब वो मौसम आया है, अब वो मौका आया है जहां हर हिन्&zwjदुस्&zwjतानी को अपनी शक्ति का परिचय करवाना, अपने ज्ञान का लाभ लेना, जिस धरती ने, जिस पानी ने, जिस हवा ने, जिस संस्&zwjकार ने हमें यहां तक पहुंचाया है, अब वो भी हमारा इंतजार कर रही है। ये West Coast, ये California, आज वो IT के कारण, हमारी युवा पीढ़ी के कारण, हमारे लोकतांत्रिक मूल्&zwjयों के कारण, हम एक ऐसे बंधन से बंधे हुए नजर आते हैं।

लेकिन अगर इतिहास के झरोखे से देखें 19th Century... 19th Century में हिन्&zwjदुस्&zwjतान के मेरे सिक्&zwjख भाई यहां आए और यहां पर किसानी करते थे और हिंदुस्&zwjतान का नापा झोंक दिया। आजादी की लड़ाई हिन्&zwjदुस्&zwjतान की धरती पर हो रही थी, देश को आजादी की ललक हिन्&zwjदुस्&zwjतान में थी, लेकिन हजारों मील दूर यहां वो गदर को कौन भूल सकता है, जहां आजादी के आन्&zwjदोलन की ज्&zwjयोति जलाई गई थी? हिन्&zwjदुस्&zwjतान आजाद हो इसके लिए ये California, ये West Coast, यहां आकर के बसे हुए हमारे सिक्&zwjख भाई-बहन, हमारे हिन्&zwjदुस्&zwjतानी, हिन्&zwjदुस्&zwjतान की आजादी की जंग की लड़ाई के लिए हर प्रकार की कोशिश करते थे, ये नाता है। अगर 19वी शताब्&zwjदी में, अगर 19वीं शताब्&zwjदी में खेत में काम करने के लिए मजदूरी करने के लिए आया हुआ मेरा किसान भारत की गुलामी के लिए अगर बैचेन था, तो 21वीं सदी में मेरा नौजवान भारत की गरीबी के लिए बैचेन है और वो भी भारत के लिए कुछ करेगा। इससे बड़ी प्रेरणा क्&zwjया हो सकती है?


और यही तो है विशेषता, 1914, गोपाल मुखर्जी... 1914, गोपाल मुखर्जी, Stanford University के पहले Graduate बने थे यहां पर। इतना ही नहीं 1957-63, दिलीप सिंह सूद यहीं से Congressman बने थे, M.P चुनकर के आए थे, और पहले भारतीय जो Washington में जाकर के बैठ करके अपनी बात बताते थे। बहुत कम लोगों को पता होगा भारत की आजादी के लिए जिन्&zwjहोंने अपनी जवानी खपा दी थी, महात्&zwjमा गांधी के आदर्शों पर, जिन्&zwjहोंने अपना जीवन व्&zwjयतीत किया था, और देश जब दोबारा लोकतंत्र पर खतरा आया, देश में आपातकाल लगा था, देश के गणमाण्&zwjय नेताओं को 1975 में जेलों में बंद कर दिया गया था... और उसका नेतृत्&zwjव कर रहे थे जय प्रकाश नारायण। लोकनायक जय प्रकाश नारायण! आप में से बहुत लोगों को पता नहीं होगा लोकनायक जय प्रकाश नारायण इसी California में पढ़ाई करने के लिए आए थे। यानि भारत का नाता इस क्षेत्र के साथ अभिन्&zwjन रहा है, अटूट रहा है। और आज एक नए विश्&zwjव के निर्माण में भारतीय समुदाय यहां बैठकर के एक भावी इतिहास का निर्माण कर रहा है और इसलिए हर भारतीय को आप लोगों को याद करते ही गौरव की अनुभूति होती है, और इसलिए मुझे आज आप को मिल करके अतएव आनंद होता है प्रसन्&zwjनता होती है।

मुझे अब दिल्&zwjली में आए करीब 16 महीने हो गए हैं। 16 महीने पहले मैं एक अजनबी की तरह आया था। रास्&zwjते भी मालूम नहीं थे। Parliament में जाना है तो किस गली से कहाँ जाना है तो... किसी की मदद लेनी पड़ती थी। मुझ जैसे बिल्&zwjकुल नये व्&zwjयक्ति को सवा सौ करोड़ देशवासियों ने एक जिम्&zwjमेवारी दी। आपके सबके आर्शीवाद से उसे भलि-भांति पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। आज पूरे विश्&zwjव में दुनिया के किसी भी कोने में जाइये, भारत के प्रति एक आशा और विश्&zwjवास के नजरिए से देखा जा रहा है। पिछले 20-25 साल से एक चर्चा चल रही है &ndash &ldquo21वीं सदी किसकी है?&rdquo हर कोई यह तो जरूर मानता है कि 21वीं सदी एशिया की सदी है। यह हर कोई मानता है। लेकिन पिछले कुछ समय से अब लोग यह नहीं कहते हैं कि 21वीं सदी एशिया की सदी है, अब लोग कह रहे हैं कि 21वीं सदी हिंदुस्&zwjतान की सदी है। यह आज दुनिया मानने लगी है!

यह बदलाव क्&zwjयों आया? यह बदलाव कैसे आया? (मोदी! मोदी! मोदी!)

यह बदलाव मोदी, मोदी, मोदी के कारण नहीं आया है। यह बदलाव सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्&zwjप की शक्ति से आया है। सवा सौ करोड़ देशविासयों ने ठान ली है मन में संकल्&zwjप कर लिया है कि अब... अब हिंदुस्&zwjतान पीछे नहीं रहेगा। और जब जनता जर्नादन संकल्&zwjप करती है, तो ईश्&zwjवर के भी आर्शीवाद मिलते हैं। सारा विश्&zwjव, जो कल तक हिंदुस्&zwjतान को हाशिये पर देखता था आज वो हिंदुस्&zwjस्&zwjतान को केंद्र-बिंदु के रूप में देख रहा है। कभी भारत विश्&zwjव के साथ जुड़ने के लिए अथाह परिश्रम करता था, पुरूषार्थ करता था। हर किसी ने अपने-अपने तरीके से प्रयास किया था। लेकिन आज ऐसा वक्&zwjत बदला है कि दुनिया हिंदुस्&zwjतान से जुड़ने के लिए लालायित हो रही है। यह जो विश्&zwjवास का वातावरण पैदा हुआ है। यह विश्&zwjवास का वातावरण ही हिंदुस्&zwjतान को नई ऊंचाईयों पर पहुचंने वाला है।

मैंने सरकार में आया, तब कहा था, और मैं आज आपको भी याद दिलाना चाहता हूं। क्&zwjयोंकि आज technology आपने ऐसी दी है दुनिया को, कि कुछ छिपा नहीं रह सकता। कुछ दूर नहीं रह सकता, और कोई खबर इंतजार नहीं कर सकती। घटना घटी नहीं कि आपके मोबाइल फोन पर आकर टपकी नहीं। यह जो आपने काम किया है, और इसलिए आपको भारत की बारीक से बारीक खबर रहती है। कभी-कभार तो अगर आप स्&zwjटेडियम में बैठकर के क्रिकेट मैच देखते हैं तो इधर-उधर देखना पड़ता है कि बॉल कहां गया, फील्&zwjडर कहां खड़ा है, विकेट कीपर क्&zwjया कर रहा है मुंड़ी घूमानी पड़ती है। लेकिन अगर घर में टीवी पर देखते हैं तो सब पता चलता है बॉल इधर गया, फील्&zwjडर यह कर रहा है, विकेट कीपर यह कर रहा है, एम्&zwjपायर यह है। पता चलता है कि नहीं चलता है? इसलिए जो हिंदुस्&zwjतान में रह करके हिंदुस्&zwjतान देखते हैं, उससे ज्&zwjयादा हिंदुस्&zwjतान बारीकी से दूर बैठे हुए आपको दिखाई देता है। आपको हर चीज का पता रहता है कि क्&zwjया हो रहा है, क्&zwjया नहीं हो रहा है। और इसलिए आपको यह भी मालूम है कि हिंदुस्&zwjतान में क्&zwjया हो रहा है, मोदी क्&zwjया कर रहा है, मोदी पहले क्&zwjया कहता था, मोदी ने क्&zwjया किया - सब पता है आपको।

आपको याद होगा मैंने कहा था कि मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। सवा सौ करोड़ देशवासियों ने मुझे जो जिम्&zwjमेदारी दी है, इसके लिए पल-पल और शरीर का कण-कण मैं शत-प्रतिशत काम में लगाए रखूंगा। आज 16 महीने के बाद मुझे आपका certificate चाहिए।

मैंने वादा निभाया? ... (हाँ!)

मैंने वादा निभाया? ... (हाँ!)

मैंने वादा निभाया? ... (हाँ!)

परिश्रम की पराकाष्&zwjठा की? ... (हाँ!)

दिन रात मेहनत कर रहा हूं? ... (हाँ!)

देश के लिए कर रहा हूं? ... (हाँ!)

आपने जो मुझे जिम्&zwjमेदारी दी है और मैंने जो वादा किया था, वो पूरी तरह मैं उसका पालन कर रहा हूं। हमारे देश में राजनेताओं पर कुछ ही समय में आरोप लग जाते हैं। इसने 50 करोड़ बनाया, उसने 100 करोड़ बनाया, बेटे ने 250 सौ करोड़ बनाया, बेटी ने 500 करोड़ बनाया, दामाद ने 1000 करोड़ बनाया, चचेरे भाई ने contract ले लिया, मौसेरे भाई ने फ्लैट बना दिया।

यह सुनने को मिलता है कि नहीं मिलता है? ... (हाँ!)

यह सुन-सुन कर कान पक गए या नहीं पक गए? ... (हाँ!)

देश निराश हो गया या नहीं हो गया? ... (हाँ!)

भ्रष्&zwjटाचार के प्रति नफरत पैदा हुई कि नहीं हुई? ... (हाँ!)

गुस्&zwjसा पैदा हुआ कि नहीं हुआ? ... (हाँ!)

मेरे देशवासियों,

मैं आज आपके बीच में खड़ा हूं। है कोई आरोप मुझ पर? ... (नहीं!)

है कोई आरोप? ... (नहीं!)

आज भी मैं देश को यह विश्&zwjवास दिलाना चाहता हूं - हम जीएंगे तो भी देश के लिए, और मरेंगे तो भी देश के लिए।

(भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय!)

भाईयो बहनों,

हमारा देश शक्ति और सामर्थ्&zwjय से भरा हुआ है। लोग कभी-कभी मुझे पूछते हैं कि मोदी जी इतना आपका आत्&zwjमविश्&zwjवास कहां से आता है? आपको कैसे लगता है कि आपका देश आगे बढ़ेगा? हमारे देश के लोग भी मुझे पूछते हैं, बोले मोदी जी &ldquoयह हुआ, वो हुआ, ढिकना हुआ, आपको चिंता नहीं हो रही, डर नहीं लगता? फिर भी आप कहते रहते हो कि देश आगे बढ़ेगा?&rdquo मेरा विश्&zwjवास है कि बढ़ेगा। विश्&zwjवास इसलिए है कि मेरा देश जवान है। 65% जनसंख्&zwjया... जिस देश की 65% जनसंख्&zwjया 35 साल से कम उम्र की हो, वो देश दुनिया में क्&zwjया नहीं कर सकता है? 800 मिलियन जिस देश के पास नौजवान हो, 1600 मिलियन भुजाएं हो, वो क्&zwjया कुछ नहीं कर सकते हैं, मेरे भाईयों-बहनों? और एक बात पर विश्&zwjवास करके मैं कह रहा हूं, अब यह देश पीछे नहीं रह सकता है।

आपको मालूम है कुछ वर्ष पहले एक नई terminology आई थी दुनिया में? कि आने वाले दिनों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाले देश कौन से हैं? किस-किस की संभावना है? तो उसमें से एक शब्द निकला था &ndash &ldquoBRICS&rdquo. B, R, I, C, S. और जिन्&zwjहोंने यह शब्&zwjद coin किया था, उनका कहना था कि ये पांच देश ऐसे हैं जो आने वाले दिनों में तेज गति से आगे बढ़ेंगे, lead करेंगे - ब्राजील, रशिया, इंडिया, चाइना, साउथ अफ्रीका। इन पांचों देशों की चर्चा होती थी। लेकिन आपने ध्&zwjयान से अगर देखा होगा, तो पिछले दो साल से सुगबुगाहट चल रही थी कि &ldquoयार यह BRICS की terminology तो बदलनी पड़ेगी, क्&zwjयोंकि हम सोच रहे थे &ldquoI&rdquo, है आगे बढ़ेगा, लेकिन &ldquoI&rdquo तो लुढ़क रहा है।&ldquo यह चर्चा शुरू हो गई थी। BRICS में से India का &ldquoI&rdquo अपनी भूमिका अदा करने में दुनिया को कम नजर आता था। लोगों ने मान लिया था कि BRICS theory &ldquoI&rdquo के बिना कैसे चलेगी?

मेरे देशवासियों आज मैं गर्व के साथ कहता हूं कि पूरे BRICS में अगर दमखम के साथ कोई खड़ा है तो &ldquoI&rdquo खड़ा है। 15 महीने के भीतर-भीतर विकास की ऊंचाईयों को पार करने के कारण, आर्थिक स्थिरता के कारण, विकास के नए नए initiative कारण आज यह विश्&zwjवास पैदा हुआ है कि BRICS की जो कल्&zwjपना की गई थी आज भारत उसमें एक शक्ति बनकर उभर कर आया है।

World Bank हो, IMF हो, Moody&rsquos हो, अलग-अलग rating agencies हो - एक स्&zwjवर से पिछले छह महीने से दुनिया की सभी ऐसी संस्&zwjथाओं ने एक स्&zwjवर से कहा है मेरे दोस्&zwjतों। और यह कहा है कि आज बड़े देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली economy किसी की है तो उस देश का नाम है... (India!)

उस देश का नाम है... (India!)

भाइयों-बहनों,

जिस आर्थिक क्षेत्र में भारत कुछ कर नहीं सकता है। इतना बड़ा देश, इतनी गरीबी, ऐसी हालत में देश कैसे आगे बढ़ सकता है? उन हालातों के बीच भी देश रास्&zwjता पार कर रहा है और आगे बढ़ रहा है और दुनिया उसको स्&zwjवीकार करने लगी है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक नई पहचान बनाई है। हमारी पहले पहचान थी - उपनिषद की। भारत गौरव करता था उपनिषद, उपनिषद, उपनिषद। अब दुनिया के पल्&zwjले तो पड़ता नहीं था। लेकिन आज वही देश उपनिषद से बढ़ते-बढ़ते उपग्रह की चर्चा करने लग गया है। उपग्रह की चर्चा।

हमारे Mars Mission की सफलता... पूरे विश्&zwjव में भारत पहला देश है जो पहले ही प्रयास में Mars Mission में सफल हो गया। दुनिया के कई देशों ने प्रयास किए, लेकिन अनेक बार प्रयास करने के बाद सफलता मिली। भारत को first attempt... मेरा भी ऐसा ही हुआ।

क्&zwjयों? देश की संकल्&zwjप शक्ति की ताकत देखिए, देश का सामर्थ्&zwjय देखिए। और आज Space Technology का उपयोग.. बहुत जमाने पहले हमारे यहां विवाद होता था, जब विक्रम साराभाई वगैरह थे, भाभा थे, तो भारत में चर्चा चलती थी कि &ldquoहमारा गरीब देश है और यह Space में क्&zwjया पड़ी है यार? यह इतने रुपये क्&zwjयों खर्च कर रहे?हो। यह उपग्रह में नहीं जाओगे तो नहीं चलेगा क्&zwjया?&rdquo यह बहुत चर्चा होती थी हमारे देश में। लेकिन आज वही उपग्रह देश के विकास में काम आ रहे हैं। किसान को मौसम की जानकारी चाहिए, तो वही उपग्रह देता है। Fisherman का मछली पकड़ने के लिए जाना है, कहां जाना, कितनी दूर है, वो satellite बता देता है कि भई उधर जाओ, माल मिल जाएगा।

मैं जब दिल्&zwjली में आया तो मैंने सरकार के अधिकारियों से कहा कि &ldquoभई, देखिए, जमाना बदल चुका है। हमने E-governance की तरफ जाना चाहिए, Technology का भरपूर governance में उपयोग होना चाहिए। और मेरा यह अनुभव रहा है, मैं बहुत लम्&zwjबे अर्से तक एक राज्&zwjय का मुख्&zwjयमंत्री रहा। मेरा अनुभव रहा है कि Technology, E-governance is effective governance, E-governance is easy governance and E-governance is most economic Governance.&rdquo तो मैं अपने अफसरों के साथ बैठा था, मैंने कहा कि &ldquoSpace Technology का क्&zwjया उपयोग करते हो?&rdquo तो ज्&zwjयादातर अफसरों ने कहा कि नहीं.. &ldquoहम ज्&zwjयादा नहीं कर रहे हैं वो Space वाले कर रहे हैं।&ldquo मैंने कहा कि &ldquoभई नहीं Space वाले नहीं तुम भी कर सकते हो।&ldquo मैं उसके पीछे लग गया। Space Technology वालों को बुलाया, हरेक Department से मीटिंग करवाई, Workshop करवाएं, पीछे पड़ गया मैं।

और आज मुझे खुशी के साथ कहना है, हमारे यहां सरकारों में करीब-करीब 170 प्रकार के विभाग काम छोटे-मोटे ऐसे हैं कि जिसमें भारत सरकार ने Space Technology का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जिस प्रकार से Technology ने पूरे जगत को एक नई शक्ति दी है, नई दिशा भी दी है। और इसके लिए हमने भी सपना संजोया है &ndash Digital India.

आज गरीब से गरीब व्&zwjयक्ति भी आपको मिलेगा। वो भी मोबाइल फोन रखता है। सब्&zwjजी बेचता है, लेकिन मोबाइल फोन रखता है। दूध बेचने जाता है मोबाइल फोन रखता है। अखबार बेचने जाता है, मोबाइल फोन रखता है। इतना penetration है Technology का। सरकार अगर उसके साथ जुड़ जाए, और इसलिए हमारा मिशन है जाम, JAM for all. मैं जब JAM theory की बात करता हूं तब J, A, M.

J का मतलब है &ndash जनधन बैंक अकाउंट। आपने में से जो मेरी पीढ़ी के होंगे, उन्&zwjहें पता होगा कि हमारे यहां बैंकों का राष्&zwjट्रीयकरण किया गया था 69 में.. बैंकों का राष्&zwjट्रीयकरण किया गया था 69, 70, 71 के आसपास। और यह कहा गया था कि यह बैंक जो है वो अमीरों के काम आते है, गरीबों के काम नहीं आती है। इसलिए बैंकों को Nationalise कर दिया जाए। और सारी चीजें सरकार ने अपने हाथ में ले ली और यह कह करके ली थी कि ये बैंक गरीबों के लिए खोल दी जाएगी।

मुझे आज दुख के साथ कहना पड़ता है कि जब मैं दिल्&zwjली आया तो हमने पाया कि हमारे देश के करीब-करीब आधे लोग ऐसे थे, जिन्&zwjहोंने बेचारे ने बैंक का दरवाजा नहीं देखा था। आज के युग में Financial व्&zwjयवस्&zwjथा की रीढ़ की हड्डी के रूप में बैंक काम करती है और अगर मेरे देश के 50 प्रतिशत लोग बैंक व्&zwjयवस्&zwjथा से अछूते रह जाए, तो फिर आर्थिक व्&zwjयवस्&zwjथा में उनकी भागीदारी कैसे बनेगी?

हमने बेड़ा उठाया कि 100 दिन में मुझे सबके बैंक के खाते खोलने है। अब आपको भी लगा होगा कि मोदी जी को क्&zwjया हो गया है। जो काम 40 साल में नहीं हुआ, यह 100 दिन में करने निकल पड़ा है। लेकिन मेरे देशवासियों आपको जानकर के आनंद होगा आज उस अभियान का परिणाम यह आया है 18 करोड़ नए बैंक खाते खुल गए। गरीब से गरीब का बैंक खाता खुल गया। और गरीब था, बैंक का खाता खोलना था, वो बेचारा पैसे कहां से लाएगा? तो हमने नियम बनाया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में जो खाता खुलेगा, वो जीरो बैलेंस से भी उसका बैंक खाता खुलेगा। तो बैंक वाले मेरे से नाराज हो गए, बोले साहब stationery को तो खर्चा दे दो! मैंने कहा हमने 40 साल तक बहुत मौज की है। अब हमें पसीना बहाना होगा। देखिए जीरो amount से bank account खोलना था, जीरो amount से। लेकिन मैंने गरीबों की अमीरी देखी। अमीरों की गरीबी तो हम जानते हैं, लेकिन जब गरीबों की अमीरी देखते हैं, तो सीना तन जाता है। सरकार ने कहा था कि जीरो amount से बैंक अकाउंट खुलेगा, लेकिन हमारे देश के गरीबों ने 50 रुपया, 100 रुपया, 200 रुपया बचाया, और करीब-करीब 32 हजार करोड़ रुपया बैंक में जमा करवाया।

देखिए, देश के लोगों का मिजाज देखिए। गरीब से गरीब व्&zwjयक्ति भी देश के लिए कुछ करने के लिए तैयार हुआ है। तो एक तो है यह जनधन अकाउंट जो &ldquoJ&rdquo कहता हूं मैं जिसके द्वारा आर्थिक सुचारू व्&zwjयवस्&zwjथा खड़ी की गई।

दूसरा है &ldquoA&rdquo - आधार कार्ड। पूरे देश में movement चला है कि Biometric system से हर नागरिक का अपना एक Identity card हो, एक number हो, special number हो, ताकि Duplicate न हो। वरना हमारे यहां क्&zwjया होता है? एक ही व्यक्ति दस जगह पर अलग-अलग नाम से रुपये लेकर आ जाता है। हमने आधारकार्ड को केंद्र बिंदू बनाया।

और तीसरा है &ldquoM&rdquo &ndash Mobile governance. मोबाइल फोन पर सरकार क्&zwjयों न चले? नागरिकों के हक मोबाइल फोन पर क्&zwjयों available न हों?

तो हम JAM - उसको केंद्र में रखकर के जन सुखाकारी, जन सुविधाओं को ले करके आगे बढ़ रहे हैं। और उसका परिणाम देखिए!

मुझे बताइये Corruption से देश तबाह हुआ है या नहीं हुआ है? ... (हाँ!)

Corruption जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए? ... (हाँ!)

लेकिन मैं अकेला corruption न करूं, इससे बात बनेगी क्&zwjया? ... (नहीं!)

कुछ और करना पड़ेगा ना? ... (हाँ!)

बोले बिना भी होता है, चुपचाप भी होता है। मैं आपको उदाहरण देता हूं। हमारे देश में घरों में जो गैस सिलेंडर होता है, वो गैस सिलेंडर में सरकार सब्सिडी देती है। एक-एक सिलेंडर के पीछे 150-200 रुपये करीब की सब्सिडी जाती है सरकार की तिजोरी से, ताकि आपका चूल्&zwjहा जले। और यह सब्सिडी अमीर से अमीर को भी मिलती है और जो गरीब, जिसके घर में गैस सिलेंडर होगा, उसको भी मिलती है। हमने तय किया कि यह जो गैस सब्सिडी है, वो सीधी आधार कार्ड के नंबर से तय करेंगे कौन-कौन उसके client सही हैं। और उसका जनधन अकाउंट होगा तो उसके जनधन अकाउंट में सीधे पैसे पहुंचेंगे।

पहले करीब 19 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर जाता था। मतलब कि सरकारी तिजोरी से हर महीना, 19 करोड़ गैस सिलेंडर की सब्सिडी जाती थी। हमने जब आधार और जनधन अकाउंट जोड़ करके हिसाब शुरू किया कि &ldquoभई लेना है तो इधर लिखवाओ।&ldquo मामला 13 करोड़ तक पहुंचा। आगे कोई लेने वाला निकला ही नहीं। पहले 19 करोड़ जाता था, अभी 13-14 करोड़ पर अटक गया, तो पांच करोड़ कहां गए भई? वो पांच करोड़ सिलेंडर की सब्सिडी कहां जाती थी? अगर मैं पुराने गैस के दाम के हिसाब से गिनूं, आजकल तो दाम बहुत कम हो गए हैं, लेकिन पुराने हिसाब से गिनू तो 19 हजार करोड़ रुपये की चोरी होती थी, 19 हजार करोड़ रुपये की! आज वो सारे पैसे हिंदुस्&zwjतान की तिजोरी में बच गए, मेरे दोस्&zwjतो। बिचौलिए गए, दलाल गए, चोरी करने वाले गए - यह जो मेरी JAM योजना है &ndash जनधन, आधार, मोबाइल - मुझे बताइये Corruption गया कि नहीं गया? ... (हाँ!)

बिचोलिए गए कि नहीं गए? ... (हाँ!)

रुपये बचे कि नहीं बचे? ... (हाँ!)

ये रुपये गरीब के काम आएंगे कि नहीं आएंगे? ... (हाँ!)

बदलाव कैसे आता है? इतना ही नहीं मैंने देशवासियों की ऐसे ही प्रार्थना की, कोई ज्&zwjयादा Campaign नहीं चलाया, ऐसे ही मैंने request की, मैंने कहा &ldquoइतना कमाते हो, उद्योग है, कारखाने है, गाड़ी चलाते हो, यह सिलेंडर की सब्सिडी क्&zwjयों लेते हो? छोड़ दो यार।&ldquo मैंने ऐसे ही कह दिया। लेकिन देश के लोगों का भरोसा देखिए, भाईयों बहनों! मनुष्&zwjय का स्&zwjवभाव है, मिला तो कोई छोड़ने को तैयार नहीं होता है - कितना ही बड़ा क्&zwjयों न हो। लेकिन आज मैं गर्व के साथ कहता हूं, मेरे देशवासियों का गुणगान करना चाहता हूं। 30 लाख लोग ऐसे निकले, जिन्&zwjहोंने अपने गैस सिलेंडर की सब्सिडी surrender कर दी। आज के युग में 30 लाख लोग सामने से voluntarily लिए अपनी सब्सिडी surrender करें, इससे बड़ी देश की ताकत क्&zwjया हो सकती है भाईयों? और इसलिए मैं कहता हूं यह देश की वो ताकत है, जिसके भरोसे देश आगे बढ़ने वाला है। जिसके भरोसे देश आगे बढ़ने वाला है!

भाईयों-बहनों, युवाओं के लिए Skill Development - हर हाथ में हुनर होना चाहिए, इसका एक बड़ा अभियान चलाया है। 800 million अगर नौजवान मेरे देश में हैं, तो उनके हाथ में हुनर होना चाहिए और वही हुनर आने वाले हिंदुस्&zwjतान को बनाने वाला है। माताओं-बहनों - उनकी शक्ति राष्&zwjट्र के विकास में काम आए &ndash &ldquoबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ&rdquo - इसका एक आंदोलन चल पड़ा है। मेरे देश का किसान उसकी पैदावार कैसे बढ़े? Soil Heath Card का मैं Technology का आग्रही हूं - Soil health card. हमारे देश में शरीर का भी Health Card नहीं होता है, मैं किसान की जमीन का Health Card निकालने में लगा हुआ हूं। ताकि उसको पता चले कि उसकी जमीन में क्&zwjया ताकत है, क्&zwjया कमी है और क्&zwjया करें तो उसकी जमीन ठीक होगी। और वो कैसे ज्&zwjयादा कमाई कर सके। एक-एक ऐसे initiative लिये हैं।

अभी मैंने एक छोटा काम किया। किसानों को यूरिया की बहुत जरूरत पड़ती है। खेत में यूरिया का उपयोग करते हैं, और सरकार यूरिया के लिए सब्सिडी देती है। करीब 80 हजार करोड़ रुपया सब्सिडी जाती है, लेकिन उसमें किसान के पास कितना जाता है, और कहीं और कितना जाता है कोई हिसाब ही नहीं है। तो हमने एक काम किया यूरिया को Neem Coating किया - फिर एक बार विज्ञान, फिर टेक्&zwjनोलॉजी, मुझे यही सूझता है। Neem Coating किया। Neem Coating करने के बाद उस यूरिया का उद्योग खेत के सिवा कहीं और हो ही नहीं सकता है। पहले यूरिया chemical factory में चला जाता था। मैं विश्&zwjवास से कहता हूं मेरे दोस्&zwjतों, अगले साल जब हिसाब निकलेगा फसल के बाद, हजारों करोड़ रुपयों की चोरी बच गई होगी और मेरे किसान को Neem Coating वाला यूरिया मिलेगा, ताकि उसकी फसल को भी अधिक लाभ होगा। अलग प्रकार के तत्&zwjव भी उसको प्राप्&zwjत होंगे और उसको यूरिया की आवश्&zwjयकता भी कम हो जाएगी।

ऐसे अनेक क्षेत्रों में आज विकास की नई ऊंचाईयों को पार करने का प्रयास चल रहा है। अगर मैं हर चीज यहां बताना शुरू करूंगा, और रोज अगर दो-दो घंटे बोलूं, तो 15 दिन तो कम से कम लगेंगे ही। और इसलिए मैं आज थोड़ा आपको trailer दिखाकर के जा रहा हूं। आपको अंदाजा आया होगा कि देश विकास की नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज विश्&zwjव के सामने दो प्रमुख चुनौतियां आई हैं - एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ ग्&zwjलोबल वार्मिंग। और मैं मानता हूं, इन चुनौतियों को भी, अगर दुनिया की मानव सर्वाधिक शक्तियां एक हो, मानवता में विश्&zwjवास करने वाले लोग एक हो, तो आतंकवाद को भी परास्&zwjत किया जा सकता है और ग्&zwjलोबल वार्मिंग से भी दुनिया को बचाया जा सकता है, और उस रास्&zwjते पर हम चल सकते हैं। उन चुनौतियों को हमने स्&zwjवीकार किया है।

भारत पूरी तरह सज्ज है हर संकटों का सामना करने के लिए। और आज विश्&zwjव में हम जहां भी जाते हैं इस विषय की गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हैं। हमने UN पर भी दबाव डाला। UN की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। लेकिन अभी तक United Nations terrorism की definition नहीं कर पाया है। अगर definition करने में इतना वक्&zwjत लगेगा तो terrorism को निपटने में कितने साल लगेंगे? मैंने दुनिया के सभी देशों को चिट्ठी लिखी है। और मैंने कहा कि समय की मांग है कि UN यह तय करें कि यह-यह चीजें हैं, जिसे हम terrorism कहते हैं, ये-ये लोग हैं जिनकों हम terrorism के मददगार मानते हैं, ये-ये लोग हैं जिनको हम मानवतावादी कहते हैं, दुनिया के सामने ये नक्&zwjशा clear होना चाहिए &ndash &ldquoकौन terrorist है? कौन मानवतावादी है? कौन terrorist के साथ खड़ा है? कौन मानवता के साथ खड़ा है?&rdquo ये विश्&zwjव में तय हो जाना चाहिए।

और मैं आशा करता हूं, मैं आशा करता हूं कि इतनी गंभीर समस्&zwjया पर United Nations ये generation अब बहुत दिन टाल नहीं पाएगा। दुनिया की मानवतावादी शक्तियों ने दबाव पैदा करना पड़ेगा कि एक बार Black and White में तय हो जाना चाहिए कि आतंकवाद आखिर है क्&zwjया? और ये परिभाषा न होने के कारण ये Good terrorism और bad terrorism चल रहा है। ये good terrorism और bad terrorism से हम मानवता की रक्षा नहीं कर सकते।

Terrorism, terrorism होता है! आतंकवाद, आतंकवाद होता है! और आज, आज आतंकवाद मुझे याद है, मैं &lsquo93 में यहां State Department के कुछ लोगों को मिला था तो मैं उनको समझा रहा था हमारे देश में terrorism के कारण बड़ी परेशानी है, terrorist इस प्रकार से निर्दोषों को मारते हैं। तो वो मुझे समझा रहे थे ये terrorism नहीं है ये तो Law & order problem है। मैंने कहा, &ldquoभाई यह terrorism है, ये Law & order problem नहीं है।&ldquo तो वो समझने को तैयार नहीं। एक साल के बाद मैं फिर आया, यहां तो उन लोगों ने मेरे से समय मांगा, हम आपसे मिलना चाहते हैं। मेरे लिए भी बड़ा आश्&zwjचर्य था क्&zwjयोंकि मैं तो कुछ था नहीं, मिलना चाहते थे, मैंने कहा ठीक है मिलेंगे। तो दूसरी बार में आया तो मुझे पूछने लगे कि ये terrorism क्&zwjया होता है? मैंने कहा नहीं नहीं वो तो Law & order होता है। नही, नहीं बोले ऐसा मत करो जरा हमें समझाओ क्&zwjया होता है? मैंने कहा ये आपको ब्रह्म ज्ञान कहां से हुआ? आपको, आपको terrorism की चिंता कैसे सताने लगी मुझे जरा बताइए। मैंने कहा मेरा देश तो 40 साल से terrorism के कारण परेशान है। निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया जाता है, हम दुनिया को समझा रहे हैं। दुनिया हमारे पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। मैंने कहा ये आपको ब्रह्म ज्ञान कहां से हुआ और ब्रह्मज्ञान इसलिए हुआ था कि उसके कुछ महीने पहले यहां पे स्&zwjटॉक मार्केट में एक बम फूटा था। उस बम की आवाज के कारण उनको पता चला कि हिन्&zwjदुस्&zwjतान में terrorism क्&zwjया होता है और तब जा करके terrorism को पहचानने के लिए...।

दुनिया ने समझना पड़ेगा, कोई ये मत सोचो के आज उधर है तो कल हमारे यहां नहीं आएगा, ये दुनिया के किसी भी कोने में जा सकता है और इसमें मानवतावादी शक्तियों का एक होना, मानवतावादी शक्तियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना, ये विश्&zwjव की मांग है और उस मांग को पूरा करने के लिए हमें तैयार होना चाहिए। और उस बात को ले करके मैं निकला हुआ हूं। और ये UN की जिम्&zwjमेवारी है, जब हम 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं तो ये UN की जिम्&zwjमेवारी है कि दुनिया के सामने चित्र स्&zwjपष्&zwjट होना चाहिए कि UN किसको terrorist मानता है किसको आतंकवादी मानता है और किसको मानवतावादी मानता है। एक बार नक्&zwjशा साफ होना चाहिए ताकि फिर दुनिया तय कर लेगी किस रास्&zwjते पर चलना है, और तभी दुनिया में शांति आएगी।

हम तो उस धरती से आए हैं जहां गांधी और बुद्ध ने जन्&zwjम लिया था। सिद्धार्थ... सिद्धार्थ नेपाल की धरती पर पैदा हुए थे, लेकिन सिद्धार्थ बुद्ध बने थे बोधगया में आकर के। जिस धरती से अहिंसा का मंत्र निकला हो, वो विश्&zwjव को शांति के लिए आग्रहपूर्वक कह सकता है कि मानव जाति के लिए 21वीं सदी रक्&zwjतरंजित नहीं हो सकती है। निर्दोषों को मौत के घाट उतारने वाली 21वीं सदी को कलंकित होने से बचाना चाहिए। और उस बात को लेकर के मैंने ताल ठोक करके UN में अपनी बात बताई है, कल भी दोबारा जा रहा हूं, कल दोबारा बताने वाला हूं।

California मे मेरे भाइयो बहनों, आपने जो प्&zwjयार दिया, स्&zwjवागत किया, सम्&zwjमान किया, इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। और हम सब, हर हिन्&zwjदुस्&zwjतानी का जो सपना है, हम सभी सवा सौ करोड़ देशवासियों ने मिल करके उन सपनों को पूरा करना है - गरीब से गरीब का कल्&zwjयाण हो, नौजवान को रोजगार हो, मां-बहनों का सम्&zwjमान हो, किसान हमारा सुखी संपन्&zwjन हो, गांव, गरीब किसान की जिंदगी में बदलाव आए - उस बात को ले करके हम चल पड़े हैं।

आपके अनेकानेक आर्शीवाद बने रहें, इसी एक अपेक्षा के साथ मैं फिर एक बार आपका धन्&zwjयवाद करता हूं।

और मैं, यहां के Senator यहां के Congressman इतनी बड़ी संख्&zwjया में आज आए, उन्&zwjहोंने हमारे साथ भारत के प्रति अपना जो प्रेम दिखाया है, मैं उन सबका ह्दय से आभार व्&zwjयक्&zwjत करता हूं। उन सभी वरिष्&zwjठ नेता, जो अमेरिका की राजनीति का नेतृत्&zwjव कर रहे हैं, उनका मैं ह्दय से अभिनंदन करता हूं कि इतनी बड़ी मात्रा में यहां आए और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मेरे साथ दोनों मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से बोलिए,

भारत माता की ... (जय!)

आवाज हिन्&zwjदुस्&zwjतान तक पहुंचनी चाहिए।

भारत माता की ... (जय!)

भारत माता की ... (जय!)

भारत माता की ... (जय!)

भारत माता की ... (जय!)

भारत माता की ... (जय!)

एक बार फिर, एक बार फिर वीर भगतसिंह जी को याद करेंगे,

वीर भगत सिंह ... (अमर रहें, अमर रहें!)

वीर भगत सिंह ... (अमर रहें, अमर रहें!)

वीर भगत सिंह ... (अमर रहें, अमर रहें!)

बहुत-बहुत धन्&zwjयवाद।